फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वचालित परीक्षण स्टेशन में होगी वाहनों की फिटनेस जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन बनेंगे। इससे वाहनों का परीक्षण तेजी से होगा। पूरी तरह फिट वाहन चलने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह परियोजना पीपीपी माडल पर चलेगी। विभाग की मानें तो जिले में न्यूनतम टू लेन के स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टू लेन के स्वचालित परीक्षण स्टेशन के लिए न्यूनतम दो एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। स्टेशन की अवसंरचना के लिए स्थल की उपयुक्तता का निर्णय रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। स्वचालित परीक्षण स्टेशन के परिसर में वाहनों के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार होंगे। ताकि वाहनों का आवागमन बाधित न हो। परिसर तक पहुंच मार्ग की चौड़ाई न्यूनतम सात मीटर होनी चाहिए। स्वचालित परीक्षण स्टेशन में प्रवेश व निकास के समय वाहन की प्रविष्टियां अंकित की जाएंगी। जिससे यह ज्ञात हो सके कि वाहन कितने समय तक केंद्र में रही। स्वचालित परीक्षण स्टेशन के परिसर में प्रदर्शित होगी सूचनाएं परिवहन विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। पहले वाहनों का परीक्षण मैन्यूअल होता था। स्कूली वाहन व निजी बसों में गड़बड़ी होने के बावजूद कुछ लोग इस तरह का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवा लेते थे। स्वचालित परीक्षण स्टेशन बनने के बाद अब यह संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी इसके लिए भूमि तलाश की जा रही है। - डॉ. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन आमजगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें