फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव में मंगलवार की देर रात एक ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या किया हुआ शव मिला। हत्या कर फेंका गया शव मिलने की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस के साथ ही एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए। छानबीन व शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया गया। मृतक की पहचान मऊ जनपद निवासी के रूप में की गई।
विज्ञापन

आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानागंज थाना अंतर्गत करपिया गांव स्थित है। गांव के रास्ते पर मंगलवार की रात ऑटो में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से उसका गर्दन कटा हुआ था। मृतक के पास मिली मोबाइल से उसकी पहचान सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नरायन गुप्ता निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के रूप में की गई। पुलिस ने ऑटो की जांच पड़ताल की तो उसकी डिग्गी में देशी शराब की दो पैक बोतल बरामद हुआ। इसके अलावा ऑटो के आसपास भी शराब की कुछ शीशी फेंकी हुई थी। जिससे पुलिस ने आशंका व्यक्त जताई कि घटना के पूर्व मृतक ने किसी जान पहचान वाले के साथ शराब का भी सेवन किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित की गई दो टीमें
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ऑटो की डिग्गी व आसपास शराब की बोतल मिलने से तो यही लगता है कि किसी जान-पहचान वाले के साथ मृतक ने शराब का सेवन किया है। वैसे हत्याकांड के खुलासे को लेकर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में एसओजी व जहानागंज थाने की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पुलिस ऑटो चालक हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें