आजमगढ़। बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों की संपत्ति पुलिस ने सोमवार को कुर्क की।
बसपा नेता कलामुद्दीन की चुनावी रंजिश में 15 फरवरी 2021 को गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि माफिया की मदद से दुबई में बैठकर हत्या की साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं विवेचना के दौरान नामजद किए गए अभियुक्तों के तार माफिया मुख्तार से भी जुड़े । इस हत्याकांड में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। इसमें एक की संपत्ति एक माह पूर्व ही कुर्क कर ली गई है। वहीं दो फरार आरोपियों अलीशेर व मसरूर की संपत्ति सोमवार को कुर्क की गई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अलीशेर व मसरूफ
मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य हैं। इन पर गैंगेस्टर व रासुका लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में नामजद सभी अभियुक्तों की गैंगेस्टर, रासुका के तहत संपत्ति कुर्क की जाएगी।