निजामाबाद। निजामाबाद थाने की पुलिस ने सोमवार को अपहरण के मामले में फरार आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। 19 सितंबर को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी हसन रजा पुत्र अली अब्बास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके लड़के को मो. ताहिर अपने साथियों के साथ अपहरण कर फिरौती मांग रहे हैं। इसके बाद अभियुक्त शाहकमर निवासी बनारपुर थाना देवगांव, राम आशीष यादव निवासी सिवान कुड़वा थाना रौनापार, शिवम यादव निवासी महुला डाडी थाना रौनापुर, फैसल निवासी कजराकोल थाना फूलपुर, शहनाज उर्फ सन्नो निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज, अलीशेर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज, इसराक निवासी कुजियारी थाना निजामाबाद का नाम प्रकाश में आया। निजामाबाद पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त इसराक निवासी कुजियारी थाना निजामाबाद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा की है।