फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में सात दिन के अंदर तीसरी बार धमकी एटीएस, मुबारकपुर में कई लोगों से की पूछताछ

Wed, 19 Jul 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले का मुबारकपुर क्षेत्र सबाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से चर्चा में है। बुधवार को एटीएस तीसरी बार कस्बे में पहुंची। इसके एटीएस ने कौड़िया गांव से एक पेंटर को उठाया था और पूछताछ कर 12 घंटे बाद उसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबाकरपुर क्षेत्र पर एटीएस की पैनी नजर है। एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार एसटीएस की टीम कस्बे में पहुंची और कुछ लोगों से पूछताछ की। सभी को चेतावनी दी गई कि जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाए तो तुरंत चले आएं। नीली बत्ती लगी चारपहिया गाड़ी से एटीएस की टीम शाम में कस्बे में आई।

विज्ञापन


जिले का मुबारकपुर क्षेत्र सबाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से चर्चा में है। बुधवार को एटीएस तीसरी बार कस्बे में पहुंची। इसके एटीएस ने कौड़िया गांव से एक पेंटर को उठाया था और पूछताछ कर 12 घंटे बाद उसे छोड़ दिया था। उससे यह भी कहा गया था कि जब भी टीम बुलाएगी तब उसे उपस्थित होना पड़ेगा।

बुधवार शाम एक बार फिर एटीएस टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। टीम ने कौड़िया गांव निवासी दो लोगों को बुलवाया और फिर यह कह कर जाने दिया कि जब बुलाया जाए आना होगा। बताया जा रहा है कि एटीएस की नजर छह लोगों पर है, जिन्हें कभी भी बुला कर पूछताछ की जा सकती है। टीम ने अमिलो निवासी एक व्यक्ति जो भोपाल में है, के भाई से भी जानकारी ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें