फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एटीएस ने मुबारकपुर से एक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर एटीएस ने दस्तक दी है। शुक्रवार की सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव से टीम ने फिल्मी अंदाज में एक युवक को उठाया। फिर लोगो को क्राइम ब्रांच से होने की बात कहते हुए युवक को साथ लेकर चली गई। टीम ने युवक को मुबाकरपुर थाने ले जाने की बात कहीं लेकिन थाने ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया। कौड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक टाटा सुमो पहुंची। गांव के बाहर रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके उसमे सवार लोग गांव स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसी पेंटर बुलाने की बात कही। जिस पर ग्रामीणों ने गांव के रहने वाले पेंटर को बुलवाया। सूमो सवार उसे पैदल ही ले कर बात करते हुए गाड़ी तक आये, फिर उसे जबरन गाड़ी में बैठने लगे। ये देख कुछ ग्रामीण मौके पर पहुचे तो सदी वर्दी में आये लोगो ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कहा कि पेंटर को किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने पर ले कर जा रहे है। मुबारकपुर के थानेदार राजेश कुमार ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया। ऐसे ही लगभग एक वर्ष पूर्व महमूदपुरा अमिलो से एटीएस ने सबाउद्दीन को उसके घर से उठाया था, जिसे बाद में एटीएस ने आतंकी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें