फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतरौलिया, सिधारी व रौनापार थाना फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस विभाग ने थानावार सितंबर माह की रैकिंग जारी कर दिया है। जिसमें अतरौलिया, सिधारी व रौनापार थाना जहां फिसड्डी साबित हुए है तो वहीं एसओ अहरौला को पहला स्थान मिला है। तत्कालीन एसओ मेंहनराजपुर दूसरे तो एसओ मुबारकपुर तीसरे स्थान पर रहे। सीओ सर्किल की मासिक रैकिंग में क्षेत्राधिकारी लालगंज टॉपर रहे।
विज्ञापन

थानों के मूल्यांकन हर माह 30 बिंदुओं पर होती है। प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप में अपराधी की डाटा फीडिंग, गुंडा एक्ट में कार्रवाई आदि बिंदुओं पर अंक दिए जाते हैं। आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न कराने आदि में ऋणात्मक अंक मिलते है। एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को सितंबर माह की रैकिंग को जारी की। सर्वाधिक अंक पाकर अहरौला थाना पहले स्थान पर रहा। थाना मेहनाजपुर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर थाना मुबारकपुर रहा। इनके थानाध्यक्षो व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
थाना अतरौलिया, थाना सिधारी व थाना रौनापार अंतिम तीन पायदान पर रहे। जिसके चलते इन थानों के प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को एसपी ने कड़ी चेतावनी देते हुए आगामी 30 दिनों में रैकिंग सुधारने का निर्देश दिया। सीओ सर्किल स्तर पर हुई रैंकिंग में क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंश टॉप पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें