फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर अभियान में आशा ने दी 582842 घरों में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक से 31 अक्टूबर तक तक संचारी रोग अभियान के तहत दस्तक अभियान चलाया गया। जिसमें मच्छरों, गंदगी व अन्य माध्यमों से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को मात देने के लिए घर-घर आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दस्तक दी गई। अभियान में लोगों को स्वच्छता, पोषणयुक्त भोजन, शुद्ध पेयजल आदि की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान में गांव में तैनात आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी द्वारा कुल 582842 घरों में घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों की जानकारी जुटाई गई। इनके द्वारा 6814 मातृ बैठक की गई। इस अभियान के दौरान कुल 228 बुखार से ग्रसित व्यक्ति पाए गए। साथ ही 164 की मलेरिया जांच की गई, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला। 171 व्यक्ति खासी-जुकाम के मिले, जबकि कोविड की सभी की जांच की गई लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। भ्रमण के दौरान 151 कुपोषित बच्चे पाऐ गए। अभियान में आशा ने लोगों को संचारी रोग से बचाव के उपाय बताए इसके साथ ही चिह्नित मरीजों को घर पर ही दवा उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर अवस्था वाले मरीज की सीएचसी में जांच व उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें