फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपते ही वाणिज्य कर विभाग ने दे दिया नोड्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी महेंद्र पांडेय को वाणिज्य कर विभाग ने 4.95 लाख की रिकवरी नोटिस जारी किया था। परेशान होकर महेंद्र पांडेय ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर दिया कि वह आत्महत्या कर लेंगे। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इसपर वाणिज्य कर विभाग ने अपनी गलती को सुधारते हुए शुक्रवार को महेंद्र पांडेय को नोड्यूज दिया।
विज्ञापन

पारा गांव निवासी महेंद्र पांडेय ने 2019 में वाणिज्य कर विभाग में पंजीकरण कराया था। 2020 में उन्होंने अपना पंजीकरण निरस्त कराते हुए विभाग से नो ड्यूज ले लिया। इसके बाद भी रिकार्ड में उनका पंजीकरण चलता रहा। धीरे-धीरे कर कुल 4.95 लाख का उन पर बकाया बना दिया गया।
इसकी जानकारी महेंद्र पांडेय को तीन-चार दिन पूर्व तब हुई जब फूलपुर तहसील का अमीन आरसी लेकर उनके पास पहुंचा। 4.95 लाख के रिकवरी की आरसी देखते ही महेंद्र पांडेय परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर आत्महत्या कर लेने की बात लिख कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने वायरल मैसेज पर खबर को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया। इसपर हरकत में आए वाणिज्य कर विभाग ने जांच करने के बाद महेंद्र पांडेय के नाम जारी की गई 4.95 लाख के रिकवरी का नोटिस को वापस ले लिया। नोड्यूज जारी कर दिया है। नोड्यूज मिलने के बाद महेंद्र पांडेय ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें