फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से आभूषण व पैसों की चोरी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से आभूषण व पैसों की चोरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के माही कर्मनाथपट्टी गांव निवासिनी बबिता जैसवार पुत्री राजेंद्र जैसवार 21 अक्टूबर को शहर से घर के लिए निकली। घर पहुंचने पर उसने जब बैग चेक किया तो बैग में से 5000 रुपये व आभूषण गायब थे। बबिता ने इस बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर बागेश्वरनगर तिराहे से दो युवकों नदीम शाह व कृष्णकांत निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने युवती के बैग से नकदी व जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार किया। इतना ही नहीं उनके पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचने के बाद मिले 5020 रुपये भी बरामद किया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें