फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात से जमीन खरीदने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर जमीन का क्रय-विक्रय कर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी दिनकर राय ने 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी और फर्जी कागजात के जरिए उसे और उसके भाई दिनेश राय के नाम जमीन की खरीद फरोख्त कर धन उगाही की। जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। जमीन बेचे जाने का जब हिसाब मांगा गया तो विपक्षी आशीष कुमार राय ने चेक दिया जो बाउंस हो गया। जब वह धनराशि मांगने लगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आशीष कुमार राय निवासी जमुआंवा, थाना बरदह, राना सिंह निवासी बंदगांव पोटरिया तहसील व थाना शाहगंज जौनपुर, सुनील कुमार सिंह निवासी वाजिदपुर दक्षिणी, थाना लाइन बाजार, जौनपुर व मकसूदन राय निवासी चौकी थाना बरदह, अंकित कुमार राय निवासी चौकी थाना बरदह व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ संजय सिह ने हमराहियों के साथ ठेकमा बस स्टैंड पर आशीष राय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें