आजमगढ़। आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। जिसमें ज्योति निकेतन स्कूल की अर्पिता चौबे व मोहम्मद माज खान ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं चिल्ड्रेन कॉलेज के आर्यश शुक्ला 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तो ज्योति स्कूल की याशिका यादव 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। परीक्षा परिणाम दोपहर को ही घोषित हो गया था लेकिन देर शाम डाउनलोड हो सका।
आईएससी की जिले में कहने को तो तीन विद्यालय है लेकिन 12वीं अभी दो विद्यालयों ज्योति निकेतन स्कूल व चिल्ड्रेन कॉलेज में ही संचालित है। 12वीं के परिणाम को लेकर छात्रों में सुबह से ही उत्सुकता थी। दोपहर में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व ही बहुत से छात्र अपने-अपने विद्यालयों पर परिणामों को जानने के लिए पहुंच गए। दोनों विद्यालयों द्वारा जारी किए गए परिणामों के अनुसार ज्योति निकेतन स्कूल की अर्पिता चौबे व मोहम्मद माज खान 97.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।
वहीं चिल्ड्रेन कालेज के आर्यश शुक्ला 97 प्रतिशत ने दूसरा स्थान व ज्योति निकेतन की याशिका यादव 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर कब्जा चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों का रहा। 96 प्रतिशत अंकों के साथ संस्कृति वर्मा व आलोक रघुवंशी ने इस स्थान पर कब्जा जमाया। पांचवें पर भी चिल्ड्रेन कालेज की शांभवी यादव व जिज्ञासा यादव 95.25 प्रतिशत रही। छठे स्थान पर 95 प्रतिशत अंकों के साथ ज्योति निकेतन के उत्कर्ष मिश्रा, चिल्ड्रेन की अदिति धींगरा व हिमांशु यादव रहे। 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिल्ड्रेन की जान्हवी श्रीवास्तव सातवें स्थान पर रही। वहीं आठवें स्थान पर 93 प्रतिशत अंकों के साथ ज्योति निकेतन के दिव्यांश अग्रवाल, चिल्ड्रेन स्कूल के अर्पित बर्नवाल, श्वेता पांडेय व पार्थ कुमार यादव रहे। नवें स्थान पर ज्योति स्कूल के दिव्यम अग्रवाल 87.2 प्रतिशत व दसवें पर ज्योति की आयुषी वर्मा 86.6 प्रतिशत रही। दोनों ही विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।