फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता व खंड शिक्षा अधिकारी के बीच हुई बहसबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। भाजपा नेता व एसडीआई रानी की सराय के बीच बहसबाजी का एक ऑडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय रानी की सराय में अनुपस्थित शिक्षकों व बालिकाओं को लेकर करीब छह मिनट से अधिक समय तक बहस होती रही। एसडीआई ने कहा कि कहा आप हमें नहीं बल्कि समाज को जागरूक करिये।
विज्ञापन

ऑडियो वायरल में एक पक्ष ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला मंत्री बोल रहा हूं। इसपर एसडीआई ने कहा कि ये भी मोर्चा आ गया क्या। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने पूछा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय बंद है या चालू है। वहां एक भी बच्चे व शिक्षक नहीं हैं।
जवाब में बोला गया कि कौन कहा आपसे बंद है, इसके लिये रिपोर्टर लगाये हैं क्या। कोई शिकायत है तो आप हमसे पूछ लीजिये। हालांकि हम भी इसकी जांच करने के लिये गये थे। वहां पता चला कि दशहरा के कारण बच्चे नहीं आ रह हैं। सोमवार को आने के लिए बात की गई है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो के मुताबिक एसडीआई ने कहा कि आप हमसे बहस मत करिये। यदि कुछ है तो हमें लिखित शिकायत करिये हम कार्रवाई करेंगे। इसके बाद एसडीआई ने कहा कि आप हमारी जांच कर रहे हैं या स्कूल की पहले यह बताइये। सामने वाले ने जवाब दिया कि यदि आप गलत करेंगे तो आपकी भी जांच की जाएगी। एसडीआई ने कहा कि हमभी अनुसूचित जाति के हैं, भाजपा में कब अनुसूचित जाति आ गयी, हमें पता नहीं। पहले आप समाज को जागरूक करिये हमें जागरूक करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें