फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग डीएल के लिए सारथी पोर्टल पर करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लर्निंग डीएल के लिए सारथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस पर आरटीओ और फेसलेस का विकल्प मिलेगा। फेसलेस पर क्लिक करने के बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसका आटोमैटिक सत्यापन हो जाएगा। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद के कुछ घंटे बाद ही घर बैठे-बैठे उनका लर्निंग लाइसेंस बन जाएगा। पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद टेस्ट के लिए स्लाट मिलता था। आमतौर पर टेस्ट स्लाट आवेदन की तारीख से करीब तीन माह बाद मिलता था। जिले में आफलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को हरिबंशपुर कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को राहत मिलेगी। अब आवेदन करने के कुछ घंटे बाद ही घर बैठे-बैठे उनको आनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होते ही लर्निंग लाइसेंस बन जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लर्निंग डीएल के लिए सारथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस पर आरटीओ और फेसलेस का विकल्प मिलेगा। फेसलेस पर क्लिक करने के बाद आधारकार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसका आटोमैटिक सत्यापन हो जाएगा। इसके बाद सभी दस्तावेजों को लगाने के साथ ही ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभागीय परिवहन विभाग द्वारा आनलाइन परीक्षा के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। परीक्षा में 15 प्रश्न रहेंगे, जिसमें आठ का सही उत्तर देना होगा। इससे कम उत्तर देने वाले फेल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें