फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान न हों आवेदक, रीशेड्यूल होंगे डीएल और स्लॉट, आएगा मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिन आवेदकों ने लर्नर लाइसेंस, स्थाई डीएल, नवीनीकरण, पता परिवर्तन आदि डीएल संबंधित कार्य के लिए 23 अप्रैल से एक मई का स्लॉट बुक कराया है अब उन स्लॉटों को आगे बढ़ा दिया जाएगा। टाइम स्लॉट 15 मई के बाद रीशेड्यूल किए जाएंगे। उनके मैसेज डीएल आवेदकों को अलग-अलग तारीखों पर भेजकर बुलाया जाएगा। परेशान न हों आवेदक उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इसके साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों की वैधता 30 जून 2021 तक बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस और परिवहन कार्यालयों में संक्रमित होते कर्मियों को देख विभाग ने 23 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार से एक मई तक आरटीओ और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस के कामकाज पर रोक लगा दी है। इस दौरान आरटीओ कार्यालय में किसी भी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। इस आशय के निर्देश परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने आरटीओ कार्यालय को भेजा है। टाइम स्लॉट 15 मई के बाद रीशेड्यूल किए जाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डीएल आवेदकों को अलग-अलग तारीखों पर मैसेज भेजकर बुलाया जाएगा। आवेदकर्ता को परेशान होनेे की जरूरत नहीं है। स्थिति सामान्य होने के बाद सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। जिससे कि आवेदकों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें