फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारगी के साथ आगामी त्यौहार मनाने की हुई अपील

विज्ञापन
सगड़ी के धनछुला में स्थापित विश्कर्मा जी की प्रतिमा को विसर्जित करने जाते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र, दुर्गापूजा व अन्य त्योहारों को लेकर मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली व पवई थाने पर शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें त्योहारों को भाईचारगी के साथ मनाए जाने व शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। सगड़ी: जीयनपुर कोतवाली में एसडीएम राजीव रतन सिंह व सीओ अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। रामलीला, नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, धनतेरस, दीपावली आदि को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान एसडीएम राजीव रतन सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र अवश्य रखा जाए। सीओ ने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। जीयनपुर क्षेत्र में 52 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। 13 जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। 10 जगहों पर रावण दहन होता है। पवई संवाददाता के अनुसार थाने पर एसओ रत्नेश दुबे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। एसडीएम ने पूजा समितियों से कहा कि सड़क से सटा कर पूजा पंडाल स्थापित न करें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज उतनी ही रहे, जिससे जनता को परेशानी न हो। शांति व सौहार्द के वातावरण में आगामी त्योहारों को मनाए। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें, ताकि उसका समय से निदान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें