फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 28 Jul 2022 05:10 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। वो वरासत चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस ले रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले जाती एंटी करप्शन टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। पांच हजार रुपये लेते जिस घूसखोर लेखपाल को पकड़ा है उसका नाम अशोक कुमार उपाध्याय है। वो निजामाबाद तहसील में तैनात है। उसने निजामाबाद तहसील के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मद्दीन से वरासत चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


मोहम्मद्दीन ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाया। लेखपाल ने मोहम्मद्दीन को गुरुवार पैसे लेकर ब्रह्मस्थान आने के लिए कहा। जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए वैसे ही टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी लेखपाल को लेकर टीम नगर कोतवाली पहुंची जहां उच्चाधिकारियों को सूचित करने के साथ टीम लिखापढ़ी में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें