फूलपुर कस्बा में सोमवार की रात अंजुमन मसूमियां की ओर से शब्बेदारी आयाेजित हुई। इसमें पूर्वांंचल की मशहूर अंजुमनों ने नौहा मातम कर करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। मजलिस के बाद अलम और ताबूत उठाए गए।
शब्बेदारी का आगाज कुरान की तिलावत से हुआ। पेशख्वानी जफर आजमी, वसी उल हसन ने की। मजलिस को मौलाना सज्जाद हुसैन रिजवी और मौलाना जीशान अली आजमी ने खिताब किया। अंजुमन पंजतनी जलालपुर, अंजुमन हैदरिया सुल्तानपुर, अंजुमन हैदरी हल्लौर, अंजुमन अब्बासिया जलालपुर, अंजुमन मोहाफिजे अजा कदीम प्रयागराज, अंजुमन गुलशने अब्बास भादी शाहगंज, अंजुमन गुनचए मजलूमिया फैजाबाद ने नौहा ख्वानी और सीना जनी कर शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। इसके बाद इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का ताबूत उठाया गया।संचालन सहर अरशी ने किया। संयोजक जासिम हुसैन ने आभार जताया।