फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन में पशु तस्करों ने मारी टक्कर, खाई में पलटी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घेरेबंदी कर खड़ी पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिस जीप खाई में पलट गई। तस्करों ने टक्कर मारने से पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। घटना बरदह- मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा पुलिया के समीप हुई।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बरदह पुलिस बुधवार की रात तस्करों को पकड़ने के लिए बरदह -मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा गांव स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर खड़ी हो गई। सड़क के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया। तस्करों का इंतजार करने लगी। देर रात सड़क के बीच खड़े पुलिस वाहन को देख पशु तस्करों अपना वाहन कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
पथराव के चलते पुलिस वाहन का अगला शीशा टूट गया। इसके बाद तस्कर पिकअप से पुलिस की जीप में जोरदार टक्कर मारते हुए जिधर से आए थे उधर ही भाग गए। टक्कर के बाद पुलिस जीप बगल में खाई में पलट गई। घटना में वाहन चालक होमगार्ड सुधीर तिवारी को चोट आई है। जबकि अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस जीप में एसआई सतीश चंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त जीप को बरदह थाने में खड़ा किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पशु तस्करों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस घटना में शामिल पशु तस्करों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें