फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने की मांगों को पूरा करने की मांग

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फोटो संख्या- 03
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में दिया धरना
आजमगढ़। आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को महिला आंगनबाड़ी संघ ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया और सात सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी सात सूत्रीय मांगों में 62 वर्ष की वर्कर और हेल्पर की छंटनी को तुरंत निरस्त किए जाने की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को दिए गए नोटिस को निरस्त करने, किसी भी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी का मानदेय न रोके जाने, सभी आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी वर्कर और हेल्पर को पांच हजार पेंशन, सभी को पांच लाख का फंड, बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर उषा सिंह, शीला सिंह, द्रोपदी सिंह, कुसुम उपाध्याय, नीतू पांडेय, प्रतिमा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, वंदना मौर्य, सत्यभामा द्विवेदी, अनिता यादव, चंपा देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें