फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के बच्चे अब डेस्क पर पढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। वह अब डेस्क पर कापी-किताब रखकर पढ़-लिख सकेंगे। इससे 137 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को फायदा मिलेगा। डेस्क और बेंच की खरीदारी के लिए शासन स्तर से बजट आवंटित किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2022-23 से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्जा दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। नौनिहालों को अवस्थापना की सुविधा से सुसज्जित माहौल में शिक्षित करने के लिए पहले चरण में परिषदीय विद्यालय परिसरों में संचालित 4720 आंगनबाड़ी केंद्रों में से करीब 137 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैठने के लिए डेस्क के साथ बेंच मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन से डेस्क व बेंच खरीद के लिए धनराशि भी स्वीकृत की जाएगी। डेस्क व बेंच के एक सेट की कीमत 1550 रुपये होगी। जेम पोर्टल से खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पढ़ने के लिए डेस्क व बेंच की उपलब्धता जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें