फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में अमृत वन बनेगा, 75 पेड़ लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के सभी गांवों में अमृत वन लगेंगे। यह पौधे बड़े होकर आजादी के अमृत महोत्सव की याद दिलाएंगे। एक ग्राम पंचायत में 75 पौधे अफसरों और ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। जिले की 1858 ग्राम पंचायतों में 139350 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में अमृत वनों की स्थापना होगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायातों में पंचायती राज विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पौधारोपण भी विभाग ही कराएगा। विभाग की माने तो काफी संख्या में गड्ढे खोद कर तैयार किए जा रहे हैं। डीएफओ गंगा दत्त मिश्र ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत जो पौधे लगेंगे ये अलग-अलग प्रजातियों के होंगे। इसमें फल एवं छायादार सभी किस्में होंगी। उन्होंने बताया कि अमृत वन लगाने के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अमृत वन में कुल 75 पौधे रोपित किए जाएंगे। ताकि वातावरण स्वच्छ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें