सठियांव। क्षेत्र पंचायत सठियांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक बुधवार को ब्लॉक के सभाकक्ष में हुई। बैठक में कोरोना से बचाव, पंचायत प्रतिनिधियों की गांव के प्रति जिम्मेदारी, ग्रामीणों को जागरूक करने सहित साफ-सफाई पर पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सुराई गांव से निर्वाचित प्रधान अमरेश यादव को ग्राम पंचायत संगठन के ब्लाक इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में जमाल अहमद को उपाध्यक्ष, त्रिपुरारी को महामंत्री और धर्मेंद्र राजभर को उपाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने प्रधानों से कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर सुख-दुख में साथ चलने का भरोसा दिया। साथ ही वैश्विक महामारी में शासन -प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे संपूर्ण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जमाल अहमद व संचालन त्रिपुरारी ने किया। इस मौके पर प्रधान सोनू, गोपीचंद, किरन राय, हरिबंश, गुड्डू प्रधान सरयाँ, किरन देवी, राजू, लौटन, राजेश प्रधान आदि उपस्थित थे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत कैलाश सोनकर ने सभी नवनिर्वार्चित प्रधानों और संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी।