फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदर्शन ने प्रसपा छोड़ थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विधायक व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता रामदर्शन यादव ने शनिवार को भारी समर्थकों के साथ रानीपुर जनसभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। 1993 में समाजवादी पार्टी से मुबारकपुर के विधायक रहे रामदर्शन यादव शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। मेंहनगर विधानसभा के रानीपुर रजमो में आयोजित जनसभा में उनके शामिल होने की घोषणा की गई। लोकसभा उपचुनाव को लेकर उन्हें पार्टी में फिर एंट्री दी गई है। वह भाजपा से मुबारकपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके शामिल होने की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की। इस मौके पर निरहुआ व अन्य लोगों ने भी मंच पर रामदर्शन यादव का जोरदार स्वागत किया। रामदर्शन यादव की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। उनकी मुबारकपुर विधानसभा में पकड़ को देखते हुए भाजपा को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें