अजमतगढ़ ब्लॉक में बुधवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्र एवं एडीओ पंचायत सुभाष शर्मा की देखरेख में सचिवों की बैठक हुई। इस दौरान 14 से 28 अप्रैल तक ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ के तहत होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की मनाई जाएगी। 15 को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। अनुसूचित बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। विविध प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर प्रदीप उपाध्याय, रामकेश सिंह, अभिषेक प्रभाकर, कमलेश कुमार, मौजूद रहे। संवाद