फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरातन छात्रों ने साझा की स्मृतियां और अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को वर्चुअल पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। इसमें पुरातन छात्रों ने अपनी स्मृतियां और अनुभव साझा किए। आईक्यूएसी के संयोजक प्रोफेसर सुदेश सिंह एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. गीता सिंह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा के वाहक हैं। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय से आज भी प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। पूविवि शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने पूर्व छात्र छात्राओं के अरोग्यमय और निरंतर उच्चतर प्रगति की कामना किया। समागम में देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने संस्मरणों, विचारों और पुरानी तस्वीरों और वीडियो के वर्चुअल कोलाज ने सभी को भावुक कर दिया। पुरातन छात्र डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. सुमन कुशवाहा, डॉ. शैलेश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, अश्विनी कुमार शुक्ला ने भी अपने भावों को व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा ने विभाग की उपलब्धियों को साझा किया। इस मौके पर डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पाण्डेय, डॉ. सुलेखा सिंह, डॉ. राय साहब यादव, निधि सिंह एवं डॉ. अंजू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रोफेसर रीता सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. वैभव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें