फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सफाई करने के साथ ही पशुओं को भिजवाया गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निरीक्षण की सूचना मिलते ही ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो गए। क्षेत्र में साफ-सफाई करवाने के साथ ही सड़कों पर घूम रहे पशुओं को गोशाला में भेजा गया। उधर, जिलाधिकारी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ईश्वरपुर और दिलौरी में अमृत सरोवर अभियान के तहत बनाए जा रहे तालाबों का निरीक्षण किया। तालाब पर पानी व छाया आदि की व्यवस्था को कहा। रहे। तालाबों पर मनरेगा के तहत कार्य कराकर पौधारोपण व सुंदरीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय ईश्वरपुर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल-जवाब किया। उन्होने एक बच्चे से उसकी कापी लेकर उसमें लिखे कमल के बारे में पूछा, बच्चे द्वारा सही उत्तर दिया गया। स्कूल में कुछ बच्चे बिना ड्रेस के ही आए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने खंड विकास अधिकारी रानी की सराय को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी आराधना त्रिपाठी, एडीओपी राजनाथ तिवारी, सचिव खुशबू सिंह, प्रधान संतोष गुप्ता, कंसल्टिंग सुषमा गोंड़ सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें