फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: झाड़फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप, प्रार्थना सभा में पहुंची पुलिस, हिरासत में छह लोग

Sun, 26 Feb 2023 03:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बातन गांव में झाड़फूंक के नाम पर लोगों को जुटाकर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रेरित करने सूचना मिलते ही पुलिस आ धमकी। पुलिस  मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बातन गांव में आई ईसाई मिशनरी की एक टीम द्वारा झाड़ फूंक के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बातन गांव निवासी नंदू साहनी के घर पर रविवार को ईसाई मिशनरी की टीम पूजा-पाठ व झाड़फूंक के लिए पहुंची थी। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष मौजूद थे। जहां जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नवावाद गांव निवासी पन्नालाल प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन की कवायद में जुटे थे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया।

सूचना मिलते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तक, कुछ पैसा, लिफाफा आदि बरामद किया। इसके साथ ही छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया। मास्टर पन्नेलाल ने बताया कि क्राइस्ट एंबेसी संस्था की शाखा गांव में खोली गई है। जहां तीन-चार साल से प्रार्थना सभा कराया जा रहा है।

विज्ञापन

संस्था का मुख्यालय मुंबई में है। रौनापार थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने कहा कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौके से धार्मिक पुस्तक आदि बरामद हुआ है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

जीयनपुर कोतवाली में रविवार को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी वाराणसी जिले का रहने वाला है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मूलरूप से बिहार की रहने वाली युवती जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पिछले डेढ़ वर्ष से रह कर वैवाहिक कार्यक्रमों में नृत्य आदि करने का काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात वाराणसी जिले के रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद गांव निवासी सागर यादव से हुई। इसके बाद वह उसके जीयनपुर स्थित किराये पर लिए गए कमरे पर भी आने-जाने लगा।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। अब जब वह शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह इंकार कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें