फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉक्टर की लापरवाही से गर्भ में ही नवजात की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को पत्रक सौंप कर एक प्राइवेट अस्पताल की संचालिका पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही व गलत इलाज के चलते उसके पत्नी के गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई तो वहीं पत्नी आज भी जीवन मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

ईश्वरपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता यादव की डिलिवरी होनी थी। इसके लिए वह अपनी पत्नी को दो जनवरी को जीवन ज्योति चिकित्सालय सोनवारा रोड पर ले जाकर भर्ती कराया। अस्पताल संचालिका डॉ. पुष्पा सिंह ने यह आश्वासन दिया कि वह नार्मल डिलिवरी कराएगी और जच्चा-बच्चा सही स्थिति में है। देर रात तीन बजे डॉक्टर ने बताया कि उसके पत्नी की हालत अत्यंत गंभीर है। ब्लड की जरूरत है, तत्काल ब्लड का इंतजाम करें। इस पर वह भागकर जिला अस्पताल ब्लड बैंक गया। वहां से ब्लड लेकर वापस पहुंचा तो डॉ. पुष्पा के गलत इलाज व प्रसव कराने के तरीके से नवजात की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने उसके पत्नी की बच्चेदानी काटकर मृत बच्चे को बिना हमारी जानकारी के ही निकाल भी दिया था। पत्नी आज भी जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। पीड़ित ने अस्पताल व उसके संचालिका पर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें