फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दल करते थे मुलायम सिंह का सम्मान: सहजानंद

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते विधायकगण।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के संस्थापक और संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की श्रद्घांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को नगर के कुंवर सिंह उद्यान में किया गया। श्रद्घांजलि सभा में दलीय सीमाएं टूट गईं। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह का सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी गांव से निकलकर देश में अपनी मेहनत से देश की राजनीति में मुकाम हासिल किया। सपा की स्थापना कर उसे बुलंदियों तक पहुंचाया। उनके जाने से पार्टी को जो क्षति हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने उनको भारत रत्न से अलंकृत किए जाने की मांग की। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक राय ने कहा कि नेताजी जैसा व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के चंद्रपाल यादव, सीपीएम के इम्तियाज बेग, लोकदल के पतिराम यादव, बसपा के विनोद चौहान, आप के राजेश यादव, भाजपा के वकील चौरसिया, उलेमा काउंसिल के नुरुल हुदा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक आलम बदी आजमी, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, एचएन पटेल, कमलाकांत राजभर, बेचई सरोज, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव थे। अध्यक्षता हवलदार यादव और संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। मेजवां : फूलपुर ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं सहित प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन नसीम अहमद आजमी ने किया। सगड़ी : क्षेत्र के कसड़ा आईमा व बांसगांव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें अजमतगढ़ ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बासगांव में बालचंद कुशवाहा केे नेतृत्व में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें