बिहार में सरकार में रेणुका चौहान को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी में कलेक्ट्रेट पर मिठाई खि?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय चौहान महासभा की बैठक मंगलवार को मेहता पार्क जिलाध्यक्ष अनिल चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिहार की नई सरकार के गठन और बिहार मंत्री मंडल में रेणुका चौहान को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अनिल चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की नई सरकार के कार्य से बिहार में आम बदलाव आएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्र चौहान, मुसाफिर चौहान, राजवीर चौहान, सचिन चौहान, सिकंदर चौहान, आलोक चौहान, राधेश्याम चौहान आदि उपस्थित रहे।