आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र का शातिर अपराधी अब एक लाख का इनामियां घोषित हो गया है। डीआईजी की संस्तुति पर एडीजी जोन ने ईनाम घोषित किया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी अलीशेर पुत्र मकबूल उर्फ झूरी शातिर अपराधी है। वह देवगांव कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 95/2019 धारा 302, 323, 504, 506 व 34 भादवि में वांछित है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ककी संस्तुति पर एडीजी वाराणसी जोन बृभूषण ने अलीशेर पर एक लाख का इनाम घोषित किया है।