फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईरान से सुरक्षित वतन लौटेगी अलीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच फंसी शाहकुंदनपुर (घटेला) ब्लॉक रानी की सराय निवासी छात्रा अलीशा रिजवी की सुरक्षित वापसी की खबर ने पूरे परिवार को राहत की सांस दी है। भारत सरकार और भारतीय दूतावास के प्रयासों से अलीशा को तेहरान से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जल्द ही उसकी भारत वापसी सुनिश्चित की जाएगी। अलीशा मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गई थीं। वहीं शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। युद्ध की स्थिति बिगड़ने के बाद अलीशा और अन्य भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित था। बीते दिनों पिता नसीम हैदर रिजवी ने बेटी से बातचीत के दौरान वहां के हालात की जानकारी ली तो पूरा परिवार बेहद चिंतित हो उठा। परिवार के अनुसार, भारतीय दूतावास की ओर से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दूतावास ने लोकेशन साझा नहीं की है। परिजनों ने बताया कि अलीशा सहित अन्य छात्राओं को सीमावर्ती सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है, जहां से अगले कुछ दिनों में उन्हें फ्लाइट के जरिए भारत लाया जाएगा।नसीम हैदर ने बताया कि बेटी से बात हो चुकी है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। अब उसकी वापसी की तैयारी हो रही है। इस खबर के बाद से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने भारत सरकार और दूतावास के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें