फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को दिनभर भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व और प्रभारी अधिकारी आपदा आजाद भगत सिंह ने कहा कि मौसम विभाग, लखनऊ के नवीनतम बुलेटिन में लगातार बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने जनसाधारण से अपील की है कि वे जानमाल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें, ताकि किसी अप्रिय घटना या जनहानि से बचा जा सके। उन्होंने विशेष रूप से किसानों को सलाह दी है कि वे इस भारी बारिश और वज्रपात के दौरान अपनी फसल की उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि तेज हवा, बारिश और बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में शरण लेने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे और कच्ची दीवारों के पास न खड़े हों। इसके अलावा, बिजली के खंभों के नीचे और पास में दुपहिया और चार पहिया वाहनों को न खड़ा करें। बड़े होर्डिंग्स वाले स्थानों से दूर रहें और विद्युत खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

एडीएम आजाद भगत सिंह ने कहा कि बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर आदि उपकरणों को फुल चार्ज रखें और आपात स्थिति में टॉर्च, रेनकोट आदि का उपयोग करें।उप्र में वज्रपात की घटनाएं बढ़ रही हैं और पिछले समय में आकाशीय बिजली से जनपद में 9 जनहानि हुई है।
आपदा विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि वज्रपात से बचाव के उपायों का अनुपालन करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वज्रपात की पूर्व चेतावनी देने वाली दामिनी एप और वर्षा की पूर्व चेतावनी देने वाले सचेत एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। दामिनी एप लगभग 20 किमी से 40 किमी के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन 7 से 8 मिनट पहले भेज देती है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और बचाव के लिए समय मिलता है। इस मौसम में सतर्क रहकर ही हम अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें