भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल में में मृत मिली थीं। आकांक्षा की की मां ने समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही समर सिंह व संजय सिंह फरार चल रहे थे।
इस बीच यूपी एसटीएफ की टीम ने समर सिंह के पैतृक आवास पर दो बार दबिश दी। घर पर रहने वाले बड़े भाई कल्लू से पूछताछ भी की। इसके बाद से ही समर सिंह के बड़े भाई समेत अन्य परिजन ताला बंद कर परिवार के साथ फरार हैं। समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर की गिरफ्तारी के बाद भी उसके आवास पर ताला लटका हुआ है और परिवार के लोग फरार है।