आजमगढ़। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अंपायर अजेंद्र राय दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अंपायर जिले के अजेंद्र राय यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम शहर में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन में अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके पहले भारत के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2009-10 में पहली बार श्री राय राष्ट्रमंडल खेलों में निर्णायक के रूप में शामिल हुए थे। यह दूसरा अवसर है जब अजेंद्र को राष्ट्रमंडल खेलों में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वर्ल्ड फेडरेशन ने दी है। वर्तमान में वह नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय आदर्श जूनियर हाई स्कूल करतालपुर में बतौर सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह लंबे समय तक यूपी टीम के प्रशिक्षक भी रहे और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ, गोरखपुर स्टेडियम, बलिया, आजमगढ़ सहित तमाम खिलाड़ियों को तराशा है। उनको मिली इस जिम्मेदारी पर विजय बहादुर पाठक एमएलसी, डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर एजुकेशन वाईके सिंह, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डा. अनूप यादव, डा. गायत्री, बीईओ रविता राव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी पांडेय, डा. डीपी राय, डा. पीयूष कुमार सिंह, केसरी नारायण राय, केएम श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है।