फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा अजाखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। मौलाना फरहत हुसैन ने कहा कि इमाम हुसैन अपनी कुरबानी देकर इंसानियत को बचाया। दुनियावालों को शुजाअत का सबक सिखलाया। मौलाना शनिवार की रात उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी के गांव में मेजवां की ओर से आयोजित शब्बेदारी में मजलिस को खिताब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया की मौजूदा यजीदियत को हराने के लिए किरदारे हुसैनी की जरूरत है। आधी रात तक चले नौहा-मातम के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना को खिराजे अकीदत पेश की। मौलाना ने जब सकीना का मसायब पेश किया तो लोग पड़े। नौहा-मातम के क्रम में रेहान, फैज, महबर रजा, शहबर रजा, अली संजर, अरबाज, अली ने नौहा पेश किया। इस दौरान ...या हुसैन ...या अली की सदाओं से अजाखाना गूंज उठा। निजामत आर. हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें