कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को जिले में पहुंचे। इस दौरान वे सर्किट हाउस में डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता भी की। कहा कि भाजपा सक्रिय पार्टी है, अन्य दल केवल चुनाव के दौरान ही दिखाई पड़ते हैं। विद्युतीकरण योजना से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अच्छादित किया गया है। आजमगढ़ में 7.30 लाख किसानों को छह हजार प्रतिवर्ष के हिसाब से अब तक करीब 14 सौ करोड़ पीएम किसान सम्मान निधि दी गई है। 1,20 लाख से ज्यादा शहरी व ग्रामीण लोगों को छत मुहैया कराया गया है। 110 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय बन रहा है साथ ही 500 करोड़ की लागत से हवाई अड्डे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जितना विकास पिछले नौ वर्षों में हुआ है उतना उसके पहले के 50 वर्षों में नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर माह के आखिरी रविवार को लगातार लोगों से अपने मन की बात करते हैं। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के बाद कार्यकर्ता घर- घर जाकर सरकार की योजना को बताएंगे। स्वास्थ्य की बात करते हुए कहा कि पीएम के प्रयासों से 11 नए एम्स खुले और 200 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। प्रदेश में 41 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, इसमें से कई तैयार भी हो चुके हैं।