फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ एयरपोर्ट से लोगों को जल्द हवाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले से जल्द लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद उड्डयन विभाग अधिकारियों ने शुक्रवार को मंदुरी हवाईअड्डे का दौरा किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों की टीम को निर्माण कार्यों के बाबत विस्तार से जानकारी दी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जिले में पहले से स्थापित मंदुरी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रुप में तब्दील करने का कार्य नवंबर 2018 में शुरू हुआ था। यह कार्य मार्च 2020 में ही पूरा हो जाना था लेकिन कोरोना के चलते निर्माण कार्य दो साल लेट हो गया। अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शुक्रवार को उड्डयन विभाग की टीम मंदुरी हवाई अड्डे का निरीक्षण करने पहुंची और सारी तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने टीम को हवाई अड्डे के निर्माण कार्यो की पूरी जानकारी दिया। इस हवाई अड्डे से जल्द लखनऊ की उड़ान अब शुरू हो सकती है। इसके बाद अन्य जगहों के लिए उड़ान शुरू की जाएगी। वाराणसी से आयी उड्डयन विभाग की टीम ने एयरपोर्ट के सभी बारिकियों को जांचा और टीम यहां की तैयारियों से पूरी तरह से संतुष्ट भी नजर आयी। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने बताया कि उड्डयन विभाग की टीम मंदुरी हवाईअड्डे के निर्माण कार्यो से पूरी तरह से संतुष्ट थी थोड़ी बहुत कमियां मिली है, जिसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एमओयू पर हस्ताक्षर होगा, ताकि जल्द से जल्द यहां से उड़ान की शुरूआत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें