फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगेहता, देवगांव ने मारी बाजी

Sun, 06 Dec 2015 12:10 AM IST
लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरौरा गांव में शनिवार को पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में अगेहता और देवगांव की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव ने किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यादव स्पोर्टिंग क्लब अगेहता की टीम ने आठ ओवरों में 129 रन बनाए। बगिया स्पोर्टिंग क्लब तिरौली की पूरी टीम केवल 28 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच अगेहता टीम के अविनाश को दिया गया। दूसरा मैच सांई बाबा स्पोर्टिंग क्लब सिकरौरा और एकता क्रिकेट क्लब देवगांव के बीच खेला गया। देवगांव की टीम ने 41 रनों का लक्ष्य रखा।  जवाब में सिकरौरा की पूरी टीम 31 रनों पर ही सिमट गई। मैन आफ द मैच देवगांव के हासिम को दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें