आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीडीओ राकेश कुमार पटेल ने किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में 2275 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 613 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 400 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न कंपनियों की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद 253 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अतिथियों ने मौके पर 40 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। सीडीओ ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता व कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला समन्वयक दीपक यादव, पूनम सिंह, हरीश तिवारी, एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय पांडेय, डीपीएम विनोद पांडेय आदि थे। संवाद