फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएम से गुहार के बाद अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदकर छात्रा के आत्महत्या करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को छात्रा के परिजनों ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पत्रक सौंपा। उधर, कुछ लोगों ने परिजनों की मदद के लिए एकाउंट नंबर जारी कर सहयोगी की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्रक देकर परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों ने कहा कि इस मामले की सही जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए। इस मामले की विवेचता सीओ नगर मऊ कर रहे हैं। उधर, परिजन इस मामले में अब हाईकोर्ट जाने की भी तैयारी में जुट गए हैं। छात्रा के माता-पिता का एकाउंट नंबर मुकदमा लड़ने के लिए धनराशि के इंतजाम को लेकर वायरल कर दिया गया है।

सांसद पहुंचे छात्रा के घर, जताई संवेदना


रानी की सराय। सांसद दिनेश लाल यादव सोमवार को छात्रा के सैयदवारा स्थित आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा तो नहीं जाएगा। मऊ पुलिस की विवेचना पर कहा कि जो कुछ भी सच होगा, वह सामने आएगा। परिवार को न्याय जरूर मिलेगा, इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें