फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने के बाद फिर घटने लगी घाघरा, कटान हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को घटाव दर्ज किया गया। इस दौरान बदरहुंआ में 16 सेमी तो डिघिया में 14 सेमी घटी। नदी के जलस्तर में घटाव के साथ कटान तेज हो गई है जिसे देख तटवर्ती गांवों के ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बुद्घवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.60 मीटर दर्ज किया गया था। जो बृहस्पतिवार को 16 सेमी घटकर 70.44 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 69.96 मीटर था। जो बृहस्पतिवार को 14 सेमी घटकर 69.82 मीटर हो गया। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। क्षेत्र के उर्दिहा, परसिया, सहबदिया, महुला, आदि गांवों के किसानों की जमीन काट रही है।उर्दिहा ग्राम पंचायत के भिमली, फूलमति, सीमा, वीरचंद, लालचंद, बीघा, बसंत, कलेंदर, हरेंद्र, किस्मती, जयप्रकाश, नंदकिशोर, उमेश, अंगद, चंद्रशेखर, नरसिंह, मनोज, सुरेश, ओमप्रकश, गुलइची, मंगरी, प्रभावती की जमीन घाघरा नदी की कटान में समा गई है। वहीं महुला ग्राम पंचायत निवासी श्रीनाथ निषाद, डिल्लू, नंदू सिंह, जगन्नाथ निषाद, रामकेवल सिंह, बैजनाथ राम नयन, लालचंद साहनी आदि किसानों की जमीन काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें