फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिव्यांगों की सूची प्राप्त कर सत्यापन कराते हुए दें आवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की सूची प्राप्त कर सत्यापन कराते हुए उन्हें आवास का लाभ दिया जाए। मनरेगा कार्यों का एरिया अफसर द्वारा शत प्रतिशत निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईडी जनरेट कर तालाबों पर अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तत्काल कार्य प्रारंभ करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार की देर शाम विकास भवन के सभागार में विकास योजना एवं जन प्राथमिकता की बिंदुओं की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जनपद में जितने तालाब हैं, उससे लक्ष्य बहुत कम है। शीघ्र ही लक्ष्य को रिवाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर तालाबों को चिन्हित कर मानक के अनुरूप कार्य कराया जाए। अमृत सरोवर योजना में चयनित तालाबों के अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत में अन्य तालाबों पर भी मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराकर गहराई को बढ़ाया जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो गोशाला अभी तक अपूर्ण है, उन्हें प्रत्येक दशा में 31 मार्च का पूर्ण कर जानवरों को संरक्षित करें। 31 मार्च के बाद कोई भी जानवर सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर एक्सप्रेस वे के किनारे घूमने वाले जानवरों को तत्काल गो संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में प्राथमिकता पर बाउंड्रीवॉल, गेट एवं टाइल्स लगाने के लक्ष्य को 10 दिन के अंदर पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग योजना अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा विभाग तथा सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें