फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीआरओ के विरोध में अधिवक्ताओं ने ठप रखा न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य राजस्व अधिकारी की स्थानांतरण की मांग को शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप रखा। इस मसले पर अधिवक्ताओं ने ंयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक किया। जिसमें अधिवक्ताओं सर्वसम्मति से पूर्व की भांति अपना ध्ररना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। जिसमें संघर्ष समिति ने यह भी निर्णय लिया कि समय रहते भ्रष्ट अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता। तब तक अधिवक्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इसी क्रम में अधिवक्ता 9 दिसंबर को पुन: न्यायिक व्यवस्था को ठप किए जाने का ऐलान किया। लिए गए निर्णय के अनुसार जिला बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन और दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्य चर्च चौराहे पर 11 से आधा घंटा तक चक्का जाम कर विरोध प्रकट करेंगे और तहसील बार के अधिवक्ता अपने मुख्यालय पर चक्का जाम कर विरोध प्रकट करेंगे। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल निजामाबाद तहसील बार के अध्यक्ष रणविजय राय के नेतृत्व मुख्यमंत्री से मिलेगा और अपनी समस्याओं ने उन्हें अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें