तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं की नारेबाजी
बुढ़नपुर। तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही विरोध में न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि बुढ़नपुर तहसील के अधिवक्ता पिछले दो माह से तहसीलदार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत हैं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ जिलाधिकारी से मिला और तहसीलदार के क्रियाकलाप के बारे में अवगत कराते हटाने की मांग की गई है। जिस पर डीएम नेएडीएम प्रशासन व उपजिलाधिकारी को जांच सौंप उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुढ़नपुर बार एसोसिएशन के मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि सैकड़ों फाइल तहसीलदार की लापरवाही के चलते पेंडिंग है। जिसके चलते फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं एसडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।