फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण न्यायालय की स्थापना किए जाने को लेकर 10वें दिन जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने इस मसले पर संघ के सभागर में अपनी बैठक की। जिसमें अधिवक्ताओं ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवकता सदस्यों की संघ के सभागर में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य के बहिष्कार किए जाने का एक स्वर से अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने न्यायालप परिसर का चक्रमण कर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसी क्रम में संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद सिंह और संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। जिसमें अगली रणनीति पर विचार किया गया। इसके बाद संघर्ष समिति ने वाराणसी स्थित पीएमओ कार्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय को पत्रक भेजे जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें