फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ताओं ने किया ग्रामीण अदालत का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में ग्रामीण अदालत के गठन किए जाने को लेकर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में शुक्रवार को आपात बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने ग्रामीण अदालत के विषय पर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने बैठक में अपना विरोध जताया। कहा कि ग्रामीण अदालत किसी भी दशा में हमें बर्दाश्त नहीं है। साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को तत्काल लागू किए जाने की सरकार से मांग की। अंत में अधिवक्ताओं ने ग्रामीण अदालत के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर सिंह एडवोकेट और संचालन संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें