ग्रामीण न्यायालय के स्थापना किए जाने के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने संध सभागर में बैठक किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने ग्रामीण न्यायालय का विरोध किया। इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचारों को रखा। विचारोपरांत अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते न्यायालय परिसर में चक्रमण किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एडवोकेट व संचालन संघ के मंत्री जय प्रकाश यादव ने किया। संवाद