फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहसीलदार कोर्ट में बहस के दौरान भिड़े अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार अभिषेक सिंह के न्यायालय में शनिवार को बहस के दौरान पक्ष और विपक्ष के अधिवक्ता भिड़ गए। उनमें काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। तहसीलदार बैठे तमाशा देखते रहे। जानकारी होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों का समझाकर मामले को शांत कराया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसकी निंदा की। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया ठीक नहीं है। यह हम अधिवक्ताओं को आपस में लड़ा करके अपनी रोटी सेंकने का काम करते हैं। बूढ़नपुर अधिवक्ता संघ को दो फाट में बांटना चाहते हैं, उनकी नियत साफ नजर नहीं आ रही है। जब दो अधिवक्ता बहस कर रहे थे उसी समय यह चाहते तो आपसी विवाद की स्थिति नहीं पैदा होने देते। लेकिन उन्होंने किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया। जिसका परिणाम यह रहा कि तहसीलदार न्यायालय में इस तरह का हंगामा देखने को मिला। पक्ष विपक्ष के अधिवक्ता इस कदर आपस में भिड़ गए कि वह पद और प्रतिष्ठा भूल गए। वहीं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी को तहसीलदार अभिषेक सिंह द्वारा पक्ष विपक्ष के अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की नोटिस भी जारी की गई। तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया कि हमारे न्यायालय में अमर्यादित ढंग से अधिवक्ताओं द्वारा आपसी विवाद और बहस की गई, जो बड़ा निंदनीय है। जिसके लिए मेरे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं के खिलाफ उनके एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री को नोटिस के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई है। अगर बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उन अधिवक्ताओं के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत मेरे द्वारा बार काउंसिल लखनऊ से की जाएगी। इस संबंध में बार एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्र पाठक ने बताया कि तहसीलदार की नोटिस मिल चुकी है। इसके संबंध में हम वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं। जिसमें अध्यक्ष रामनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें हम अधिवक्ता यह निर्णय लेंगे। जो भी विधिक होगा वही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें